चिकित्सक को चाकू मार किया घायल

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाना अंतर्गत सरेया बदुराहा गांव में डाॅ अजय मिश्रा को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही रामतपस्या मिश्रा, सुबोध मिश्रा, विनय कुमार, पंकज कुमार, रामनाथ मिश्रा, नारद मिश्रा व रामायण मिश्रा को आरोपित किया है. […]
मोतिहारी : डुमरियाघाट थाना अंतर्गत सरेया बदुराहा गांव में डाॅ अजय मिश्रा को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही रामतपस्या मिश्रा, सुबोध मिश्रा, विनय कुमार, पंकज कुमार, रामनाथ मिश्रा, नारद मिश्रा व रामायण मिश्रा को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि गेहूं दवनी कराने के लिए खलिहान की सफाई कर रहा था. इस दौरान उक्त सभी आरोपित हथियार से लैस होकर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर हत्या की नियत से चाकू से हमला कर दिया. उसने पॉकेट से दस हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए डुमरियाघाट थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




