बस स्टैंड में लगी आग से दो गैरेज जले, लाखों की क्षति

Updated at : 25 Apr 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड में लगी आग से दो गैरेज जले, लाखों की क्षति

मोतिहारी : शहर के बस स्टैंड परिसर में रविवार की शाम लगी अचानक आग में लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. इस घटना में बाबा बरखानी गैरेज, ट्रांसपोर्ट आॅफिस, रंजीत गिरि का गैरेज, केटी बस सर्विस का गैरेज व जवाहर सहनी का गैरेज जल गया. एक ग्लैमर बाइक, 12 टायर, चौकी व साइकिल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बस स्टैंड परिसर में रविवार की शाम लगी अचानक आग में लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. इस घटना में बाबा बरखानी गैरेज, ट्रांसपोर्ट आॅफिस, रंजीत गिरि का गैरेज, केटी बस सर्विस का गैरेज व जवाहर सहनी का गैरेज जल गया. एक ग्लैमर बाइक, 12 टायर, चौकी व साइकिल भी जल गयीं.

यह घटना कैसे हुई, इसका तो अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड परिसर में आफरा-तफरी मच गयी. अग्निशामन विभाग को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशामन वाहन आग पर काबू पाने में कामयाब हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन