गरमी व ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफाॅर्मर

मोतिहारी : तेज आंधी व पानी के साथ टूटे बिजली तारों की मरम्मत की जा रही थी कि इस बीच बढ़ती गरमी के कारण अब ट्रांसफाॅर्मर भी जलने लगे हैं . विभाग इसे ओवरलोड व बढ़ती गरमी का प्रभाव भी मान रही है. अगरवा माई स्थान चौक का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह में दूसरी बार जल […]
मोतिहारी : तेज आंधी व पानी के साथ टूटे बिजली तारों की मरम्मत की जा रही थी कि इस बीच बढ़ती गरमी के कारण अब ट्रांसफाॅर्मर भी जलने लगे हैं . विभाग इसे ओवरलोड व बढ़ती गरमी का प्रभाव भी मान रही है. अगरवा माई स्थान चौक का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह में दूसरी बार जल गया. जहां अब 100 की जगह 200 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है .
उक्त ट्रांसफाॅर्मर चालू ही हुआ था कि उससे 200 मीटर आगे एक और 200 केवीए का ट्रासंफाॅर्मर जल गया. जिसे गुरुवार को बदला गया है. जेइ टू सूर्यमणी ने बताया कि जले ट्रासंफाॅर्मर को शीघ्र बदला जा रहा है. जलने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि ओवरलोड भी एक कारण है. टोका फंसा कर व ओवरलोड बिजली लेकर जलाने वालों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




