तत्कालीन डीइओ पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Updated at : 14 Apr 2016 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
तत्कालीन डीइओ पर दर्ज होगी प्राथमिकी

मोतिहारी : तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद व टोला सेवक बहाली में गड़बड़ी करने वाले सहायकों एवं संलिप्त कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी. साथ ही नियम के विरुद्ध खोले गये 113 अतिरिक्त को रद्द किया जायेगा तथा इन केंद्रों पर नियोजित कर्मियों की सेवा समाप्त होगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव […]

विज्ञापन

मोतिहारी : तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद व टोला सेवक बहाली में गड़बड़ी करने वाले सहायकों एवं संलिप्त कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी. साथ ही नियम के विरुद्ध खोले गये 113 अतिरिक्त को रद्द किया जायेगा तथा इन केंद्रों पर नियोजित कर्मियों की सेवा समाप्त होगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार ने डीएम को पत्र दिया है.

डीएम को लिखे पत्र में प्रधान सचिव ने चार निर्देश दिये हैं.
पहले निर्देश में जिले में नियम के विरुद्ध खोले गये 113 अतिरिक्त केंद्रों को चिह्नित कर उन्हें रद्द करने एवं उनमें अवैध रूप से नियोजित कर्मियों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है. दूसरे में लक्ष्य के अंतर्गत खोले गये 215 केंद्रों एवं नियोजित कर्मियों की सूची तैयार कर जन शिक्षा निदेशालय को भेजना है.
वहीं, तीसरे में नियम के विरुद्ध काम करने, फर्जी तरीके से नियोजन करने, सरकार के महत्वपूर्ण योजना में बाधा डालने और अल्पसंख्यक एवं दलित वर्ग के लोगों को गलत लाभ के लिए षड्यंत्र कर नियोजित करने की अवैध कार्रवाई में संलिप्त तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद तथा उनके इस कार्य में संलिप्त सहायकों एवं कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. जबकि अंतिम व चौथे निर्देश में सभी दोषियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर साक्ष्य सहित शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश है.
प्रधान सचिव ने एक सप्ताह के अंदर चारों बिंदुओं पर स्पष्ट कार्य प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है. उन्होंने सचिव ने कहा है कि जिले में अक्षर आंचल योजना के तहत 215 केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन पूर्व डीइओ रामनंदन प्रसाद के द्वारा 215 केंद्र खोलने के बाद नियम के वितरित जाकर 113 अतिरिक्त केंद्र खोल दिये गये व कर्मियों को नियोजन पत्र भी निर्गत कर दिया गया. साथ ही लक्ष्य के अधिक खोले गये 215 केंद्रों का भुगतान की बाधित है.
113 केंद्रों को रद्द करने का पूर्व में भी था निर्देश: लक्ष्य के अतिरिक्त 113 केंद्रों को रद्द करने का निर्देश पूर्व में भी विभाग द्वारा दिया जा चुका है. उषा चौधरी, निदेशक जन शिक्षा ने अपने पत्रांक 214 दिनांक, एक फरवरी 15 को 113 केंद्रों को रद्द करने का निर्देश दिया था, लेकिन निदेशक के निर्देश का पालन नहीं हो सका.
अब प्रधान सचिव ने 113 केंद्रों को रद्द करने का निर्देश दिया है.
कार्रवाई के घेरे में हैं कई कर्मी : प्रधान सचिव ने अपने पत्र में बहाली में संलिप्त सहायकों एवं अन्य कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. विभागीय सूत्रों की माने तो साक्षरता कार्यालय के कर्मियों के साथ कई बीइओ व प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं.
वहीं, जब इस संबंध में डीएम अनुपम कुमार से प्रक्रिया के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्हें एसएमएस कर इस संबंध में जानकारी मांगी गयी, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन