मोतिहारी व चकिया में बनेगा सम्राट अशोक भवन
Updated at : 14 Apr 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में सम्राट अशोक के नाम अलग भवन बनेगा. सरकार ने जिले में के दो नगरपालिका में सम्राट अशोक भवन निर्माण को मंजूरी दी है. इसके लिए मोतिहारी एवं चकिया नगरपालिका का चयन किया गया है. सरकार ने निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही भवन बनाने का आदेश दोनों निकाय के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर में सम्राट अशोक के नाम अलग भवन बनेगा. सरकार ने जिले में के दो नगरपालिका में सम्राट अशोक भवन निर्माण को मंजूरी दी है. इसके लिए मोतिहारी एवं चकिया नगरपालिका का चयन किया गया है. सरकार ने निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही भवन बनाने का आदेश दोनों निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है.सम्राटअशोक के नाम प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए तय लागत राशि की प्रथमकिस्त विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी शहरी विकास अभिकरण (डूडा) को सौंपी गयी है. वित्तीय वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्य योजना में इस दिशा में लिए गये निर्माण के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव जय सिंह ने पत्र लिख नप के कार्यपालक पदाधिकारी को भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही उन्होंने योजना की क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निदेश भी दिया था.
करोड़ों की लागत से बनेगा भवन: नगरपालिका क्षेत्र में प्रस्तावित सम्राट अशोक के नाम बनने वाले भवन की लागत 139 लाख होगी. भवन निर्माण को तय राशि का प्रथम किस्त के तौर पर सरकार ने नगर निकायों को दस लाख रुपये सहायता अनुदान के रूप में आवंटित किया है.
डूडा को हस्तांतरित होगी राशि : सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए शहरी विकास अभिकरण (डूडा) को कार्य एजेंसी बनाया गया है. जबकि नप कार्यपालक पदाधिकारी योजना के लिए आवंटित राशि का व्ययन पदाधिकारी होंगे. सरकार से प्राप्त भवन निर्माण मद की राशि को नप कार्यपालक पदाधिकी डूडा को हस्तांतरित किया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
पत्र का अध्ययन कर विभागिय निर्देश का पालन किया जायेगा.
कुमार मंगलम, कार्यपालक पदािधकारी नप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




