तापमान 42 डिग्री के पार गरमी पहुंची परवान पर

Updated at : 12 Apr 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान 42 डिग्री के पार गरमी पहुंची परवान पर

रात व दिन में भी बिजली रह रही है गायब मधुबन : गरमी की तपीश दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. लोगों का घर से निकला दूभर हो गया. सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयी. वहां की आद्रता दिन में खत्म होने से लोग पूरी तरह परेशान दिखे. जबकि न्यूनतम तापमान भी […]

विज्ञापन

रात व दिन में भी बिजली रह रही है गायब

मधुबन : गरमी की तपीश दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. लोगों का घर से निकला दूभर हो गया. सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयी. वहां की आद्रता दिन में खत्म होने से लोग पूरी तरह परेशान दिखे. जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री रही. अप्रैल में इस तरह की गरमी से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे है. लोगों को अभी अप्रैल की गरमी बरदाश्त करना मुश्किल हो रहा है तो मई जून में क्या हालत होगे इसे सोच कर ही रूह कांपने लगी है. धूप में गरमी के साथ तेज पछुआ हवा से धूल भरी आंधी लोगों को घर में ही रहने को मजबूर कर दिया है.
बिजली भी दे रही है दगा
उमस के साथ पड़ रही भीषण गरमी से आमजन जहां परेशान हैं, वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को दिन में तारे देखने पड़ रहे हैं. क्षेत्र में बमुश्किल दो से ढाई घंटे भी बिजली नहीं मिलने से लोगों का आक्रोश पनपने लगा है. इधर विभागीय एसडीओ जयराम का मानना है कि आपूर्ति से हमलोगों को कुछ लेना देना नहीं है. आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्रिड की होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन