पुरानी रंजिश में मारपीट, सीमेंट व्यवसायी सहित दो घायल

Updated at : 01 Apr 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, सीमेंट व्यवसायी सहित दो घायल

मोतिहारी : बंजरिया प्रखंड कार्यालय के पास सिमेंट व्यवसायी मुकेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना गुरुवार दोपहर की है. मुकेश बैंक में चेक जमा करने जा रहा था. इस दौरान आठ-दस युवकों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर उसे घेर लिया,उसके बाद खुखरी से सिर पर मार घायल कर दिया. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बंजरिया प्रखंड कार्यालय के पास सिमेंट व्यवसायी मुकेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना गुरुवार दोपहर की है. मुकेश बैंक में चेक जमा करने जा रहा था. इस दौरान आठ-दस युवकों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर उसे घेर लिया,उसके बाद खुखरी से सिर पर मार घायल कर दिया. मारपीट होता देख मुकेश के कुछ सहयोगी भी पहुंच गये,जिसके बाद सभी ने मिलकर अभिनंदन कुमार को पीट सिर फोड़ दिया.

घटना की सूचना पर नगर थाना के जमादार भरत राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मुकेश व अभिनंदन को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पहले दोनों का सदर अस्पताल में इलाज करवाया, उसके बाद थाना लेकर पहुंची. घटना को लेकर दोनों गुटों ने एक दुसरे के विरुद्ध आवेदन दिया है.

नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन