लुठाहां में होगा नये ऑडिटोरियम का निर्माण

Updated at : 17 Mar 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
लुठाहां में होगा नये ऑडिटोरियम का निर्माण

मोतिहारी : जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है. जिला मुख्यालय में एक और भव्य ऑडिटोिरयम का निर्माण होगा. प्रेक्षा गृह निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गयी है. भूमि चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. नये ऑडिटोरियम का निर्माण स्थानीय लुठाहां हाइस्कूल के नजदीक स्थित […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है. जिला मुख्यालय में एक और भव्य ऑडिटोिरयम का निर्माण होगा. प्रेक्षा गृह निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गयी है. भूमि चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. नये ऑडिटोरियम का निर्माण स्थानीय लुठाहां हाइस्कूल के नजदीक स्थित जमीन पर होगा.

ऑडिटोिरयम के निर्माण के लिए 70 डिसमिल जमीन का चयन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला राजस्व पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि रवींद्र नाथ टैगोर के नाम से बनने वाले प्रेक्षगृह को लेकर बिहार कला एवं संस्कृति विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. विभाग से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन