BIHAR : मोतिहारी में कपड़ा दुकान पर अपराधियों ने किया हमला, गोली-बम चले, दो व्यवसायी जख्मी
Updated at : 07 Mar 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : दुकान में लूट में नाकाम अपराधियों ने मीना बाजार के ज्ञानबाबू चौक पर बम फोड़े और फायरिंग की. इसकी चपेट में आने से व्यवसायी रमाशंकर समेत दो लोग जख्मी हो गये. तीन बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने रविवार की रात 8:15 बजे घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : दुकान में लूट में नाकाम अपराधियों ने मीना बाजार के ज्ञानबाबू चौक पर बम फोड़े और फायरिंग की. इसकी चपेट में आने से व्यवसायी रमाशंकर समेत दो लोग जख्मी हो गये. तीन बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने रविवार की रात 8:15 बजे घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. दुकानें बंद कर व्यवसायी सड़क पर आ गये. थोड़ी ही देर में मौके पर एसपी जितेंद्र राणा पहुंचे.
इसके बाद डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. ज्ञानबाबू चौक थोड़ी ही देर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इधर, अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी गयी है. पुलिस अधिकारी जगह-जगह जांच कर रहे थे. एसपी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, छुट्टी के दिन रविवार की रात अन्य दिनों की तरह ज्ञानबाबू चौक के आसपास की दुकानों में लोग खरीदारी कर रहे थे.
इसी बीच तीन बाइकाें पर सवार पांच अपराधी मां तुल्या मैचिंग सेंटर में पहुंचे और दुकान की तिजोरी ले जाने की कोशिश करने लगे. दुकान के मालिक रमाशंकर व उनके सेल्समैन ने इसका विरोध किया, तो अपराधी नाराज होने लगे. इसी बीच सेल्समैन ने एक अपराधी की गरदन पकड़ ली. इससे गुस्साये अपराधियों ने पहले दुकान के बाहर दो बम फोड़े और फिर फायरिंग करने लगे. बताया जाता है कि फायरिंग में दुकान के मालिक रमाशंकर को गोली लगी. उनके यहां काम करनेवाला एक और व्यक्ति अपराधियों की गोली का शिकार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




