सीएम ने कांफ्रेंसिंग से की क्राइम की समीक्षा

मोतिहारी : अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस शक्ति से पेश आये. किसी भी शर्त पर अपराधिक घटनाएं बरदाश्त नहीं की जायेगी. किसी भी थाना क्षेत्र व जिले में अपराधिक घटनाएं घटती हैं, तो थानेदार के साथ वरीय अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे. उक्त बातें बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसपी व […]
मोतिहारी : अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस शक्ति से पेश आये. किसी भी शर्त पर अपराधिक घटनाएं बरदाश्त नहीं की जायेगी. किसी भी थाना क्षेत्र व जिले में अपराधिक घटनाएं घटती हैं, तो थानेदार के साथ वरीय अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे. उक्त बातें बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसपी व अन्य अधिकारी को दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस अधिकारी जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें,
फरियादियों के फरियाद सुन न्याय दिलाने का काम करें. थाना डीएसपी व एसपी स्तर पर जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का निष्पाद करें, ताकि लोगों को परेशानी न हो. वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम अनुपम कुमार, एसपी जितेंद्र राणा ने भाग लिया. कांफ्रेंसिंग देर शाम तक चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




