शहरी विकास योजनाओं में हुआ लूट-खसोट

Updated at : 18 Feb 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
शहरी विकास योजनाओं में हुआ लूट-खसोट

मोतिहारी : मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत मोतिहारी नगर परिषद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में जमकर लूट-खसोट हुआ है. कार्य एजेंसियों ने घटिया निर्माण कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया है. इसका खुलासा राज्य गुणवत्ता मिशन की जांच टीम के निरीक्षण में हुआ है. शहर के बौद्धि मंदिर घाट निर्माण में घटिया सामग्री […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत मोतिहारी नगर परिषद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में जमकर लूट-खसोट हुआ है. कार्य एजेंसियों ने घटिया निर्माण कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया है.

इसका खुलासा राज्य गुणवत्ता मिशन की जांच टीम के निरीक्षण में हुआ है. शहर के बौद्धि मंदिर घाट निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर राशि की बंदरबांट हुई है. छह लाख एक हजार सात सौ रुपये की इस योजना की गुणवत्ता काफी घटिया है.
यह कहना है स्टेट क्वालिटी मॉनीटरिंग टीम के जांच को आये पदाधिकारी चितरंजन सिंह का. बुधवार को हुई मुलाकात में उत्पाद कमीशन पर से सेवानिवृत्त सह राज्य गुणवत्ता मिशन कमेटी के पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि शहरी विकास योजनाओं के कुछ कार्य की गुणवत्ता संतोषप्रद नहीं है.
कहा कि नप कार्यालय में योजनाओं की चेक के माध्यम से किये गये भुगतान से संबंधित चेक किसको दिया गया. इससे संबंधित पंजी भी उपलब्ध नहीं है. क्रियान्वयन योजनाओं में बेलिसराय पोखरा, सुभाष पार्क निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताया. बताते चले कि गुणवत्ता मिशन की टीम पिछले 15 फरवरी से जिले में योजनाओं की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन