तेरह कोषांगों का गठन

Updated at : 17 Feb 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
तेरह कोषांगों का गठन

डीडीसी बने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी मोतिहारी : पंचायत चुनाव को ले जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है और 14 कोषांगों का गठन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार के निर्देश पर कर दिया गया है. उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव को सभी कोषांगों का वरीय प्रभारी बनाया गया है और […]

विज्ञापन

डीडीसी बने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी

मोतिहारी : पंचायत चुनाव को ले जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है और 14 कोषांगों का गठन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार के निर्देश पर कर दिया गया है. उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव को सभी कोषांगों का वरीय प्रभारी बनाया गया है और सभी कोषांगों के अधिकारियों के साथ समय समय पर समीक्षा कर प्रगति प्रतिवेदन डीएम अनुपम कुमार को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मंगलवार को जिला पंचायती राज कार्यालय से मिली जानकारी के अनूसार, सभी कोषांगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है और अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने को कहा गया है.
इन कोषांगों के ये अधिकारी
कार्मिक कोषांग-अपर समाहर्ता अरशद अली वरीय प्रभारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्र, डीइओ-शहजाानंद, डीपीओ स्थापना, जिला योजना पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी सहयोगी पदाधिकारी.
प्रशिक्षण कोषांग-अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी, वरीय उप समाहर्ता महमूद आलम नोडल पदाधिकारी, प्राचार्य आइटीआइ, अवर निर्वाची पदाधिकारी रक्सौल संजय कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान, पीओ तुरकौलिया शशि शेखर, पीओ मोतिहारी विनोद बैठा सहयोगी पदाधिकारी
वाहन कोषांग-उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव वरीय पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार नोडल पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रविशंकर, उत्पाद अधीक्षक, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार वरीय लेखा पदाधिकारी डीआरडीए लाल किशोर राम सहयोगी पदाधिकारी
विधि-व्यवस्था कोषांग – उपविकास आयुक्त वरीय प्रभारी, ओएसडी नोडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह विधि प्रशाखा प्रभारी करिशमा, श्रमअधीक्षक संजीव कुमार, सहायक जिला परियोजना पदाधिकारी, राष्ट्रीय बचत पत्र पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी फेनहारा
सामग्री कोषांग -अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी, वरीय उपसमाहर्ता मुस्ताक अहमद नोडल पदाधिकारी, डीपीओ आइसीडीएस राजेंद्र दास, डीएओ, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विवेक कुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी राजकुमार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, महाप्रबधंक जिला उद्योग केंद्र
मतपेटिका कोषांग -डीडीसी सुनील कुमार यादव वरीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए दुर्गेश कुमार प्रभारी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार, मनोज कुमार, कनीय अभियंता कासीम अंसारी, राजकुमार, संजीव कुमार, माधो कुमार, सुधीर कुमार व संजीव कुमार
मीडिया कोषांग-डीडीसी वरीय पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा
आर्दश आचार संहिता कोषांग-डीडीसी वरीय पदाधिकारी, आइसीडीएस के कार्य पदाधिकारी राजेंद्र दास नोडल पदाधिकारी, डीइओ, डीपीओ शिक्षा, कार्यक्रम पदाधिकारी बंजरिया राजीव कुमार, सीडीपीओ बंजरिया सहयोगी पदाधिकारी
प्रेक्षक एवं प्रोटोकॉल कोषांग- अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी, उप समाहर्ता कुमार मंगलम नोडल पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, उत्पाद निरीक्षक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहयोगी पदाधिकारी, हेल्पलाइन-सह-नियंत्रण कक्ष सह शिकायत निवारण-अपर समाहर्ता वरीय पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता कुमार अमर कांत नोडल पदाधिकारी, सीडीपीओ मोतिहारी, श्रम अधीक्षक कृषि, औषधि निरीक्षक विजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका
नामांकन कोषांग-अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी, नगर पंचायत चकिया के कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर सिंह व वरीय उप समाहर्ता करिशमा नोडल पदाधिकारी, डीइओ, डीएसओ, डीएफओ, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता विद्युत रक्सौल सहयोगी पदाधिकारी.
वज्रगृह कोषांग -अपर समाहर्ता वरीय पदाधिकारी,कोषागार पदाधिकारी रामबालक प्रसाद नोडल पदाधिकारी.
मतगणना मॉनीटरिंग कोषांग- अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी, वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार नोडल पदाधिकारी.
निर्वाच संचालन कोषांग- डीडीसी वरीय प्रभारी, डीपीआरओ सुनील कुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन