परफामरमेंस के आधार पर बैंक की होगी ग्रेडिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैंकों की कार्यशैली पर डीएम ने जतायी नाराजगी प्रबंधक की भी कार्य को ले है जिम्मेवारी कई बैंकों की उपलब्धि 10 प्रतिशत से नीचे मोतिहारी : बैंकों को ग्रेडिंग के आधार पर ही फंड दी जायेगी. उक्त निर्णय डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय परामर्शदात्री समितियों की बैठक में लिया गया. इस दौरान […]
विज्ञापन
बैंकों की कार्यशैली पर डीएम ने जतायी नाराजगी
प्रबंधक की भी कार्य को ले है जिम्मेवारी
कई बैंकों की उपलब्धि 10 प्रतिशत से नीचे
मोतिहारी : बैंकों को ग्रेडिंग के आधार पर ही फंड दी जायेगी. उक्त निर्णय डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय परामर्शदात्री समितियों की बैठक में लिया गया. इस दौरान कई बैंकों के प्रबंधक बैठक में अनुपस्थित थे, जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया और नाराजगी जताते हुए कहा कि इसकी सूचना उनके बैंक के अधिकारियों को दी जायेगी. समीक्षा के दौरान देखा गया कि कई बैंकों का प्रदर्शन औसत से काफी कम था.
डीएम ने खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को चेतावनी दी. जीविका की प्रगति व सेंट्रल बैंक की प्रगति पर संतोष पाया गया. आरबीआइ के प्रवीण कुमार ने निर्देश दिया कि बैंक ब्रांच स्तर पर कैंप लगा कर संचालित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मुद्रा एवं सुरक्षा बीमा को बिंदुवार जानकारी दे. मौके पर डीएम के अलावा डीआरडीए निदेशक दुर्गेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमरकांत, एलडीएम आरएन भारती, आइडीबीआइ के प्रवीण कुमार सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










