उत्पाद विभाग की छापेमारी में 30 लीटर चूलाई जब्त, पांच गिरफ्तार

मोतिहारी : जिला उत्पाद टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शनिवार को पांच लोगों सहित 30 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है. चिरैया थाना क्षेत्र के गहई छोटकी टोला में घात लगाकर छापेमारी की. कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार कारोबारी 30 लीटर अवैध चुलाई शराब भरा गैलन फेंक कर भागने में […]
मोतिहारी : जिला उत्पाद टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शनिवार को पांच लोगों सहित 30 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है. चिरैया थाना क्षेत्र के गहई छोटकी टोला में घात लगाकर छापेमारी की. कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार कारोबारी 30 लीटर अवैध चुलाई शराब भरा गैलन फेंक कर भागने में सफल रहे. वहीं,
शिकारगंज थाना के चमही पोखरा निवासी सटहू पासवान व मजरूल अंसारी एवं सेमरा धांगड़ टोली निवासी बैद्यनाथ राम महेश राम एवं रंजीत साह को उक्त गांव में संचाललित चुलाई शराब के अवैध भट्ठी से पकड़ा है. इसकी पुष्टि करते अधीक्षक उत्पाद केशव कुमार झा ने बताया कि अवैध चुलाई शराब पिते वक्त सभी पकड़े गये. मामले में पकड़े गये उक्त लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम का उत्पाद सबइंसपेक्टर राजकुमार, संजय सिंह, कुमार कुलवंत सहित अन्य बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




