शव को सड़क पर रख किया जाम

Updated at : 11 Feb 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
शव को सड़क पर रख किया जाम

मोतिहारी : पलनवा थाना अंतर्गत दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का मामला तुल पकड़ने लगा है. घटना को लेकर कई संगठन सामने आ गये हैं. इसमें नवयुवक सेना एवं हिंदुस्तान सुरक्षा दल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया व सदर अस्पताल मेन गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, हिंदुस्तान सुरक्षा दल के अध्यक्ष डीएन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पलनवा थाना अंतर्गत दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का मामला तुल पकड़ने लगा है. घटना को लेकर कई संगठन सामने आ गये हैं. इसमें नवयुवक सेना एवं हिंदुस्तान सुरक्षा दल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया व सदर अस्पताल मेन गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, हिंदुस्तान सुरक्षा दल के अध्यक्ष डीएन सिंह व उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने लाश के साथ उसके परिजनों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी व सजा दिलाने की मांग की.

इसकी सूचना मिलते ही नगर इंसपेक्टर ने वहां पहुंच कर लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी 24 से 72 घंटे के अंदर कर कर ली जायेगी. विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव एसपी शर्मा, नवयुवक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत पांडेय आजाद, जगजीवन पासवान, आलम अंसारी, सूरज कमार सोनी, चंदन सिंह, ई निखिल कुमार व आफताब आलम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन