कतर में नौकरी के नाम पर आठ युवकों से 12 लाख की ठगी

Updated at : 10 Feb 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
कतर में नौकरी के नाम पर आठ युवकों से 12 लाख की ठगी

बंजरिया (मोतिहारी) : कतर में 25 हजार रियाल प्रतिमाह वेतन देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. इस झांसे में पड़कर पूर्वी चंपारण जिले के आठ युवक 12 लाख रुपये ठगी का शिकार हुए हैं. ठगी करनेवाला धंधेबाज गोपालगंज का फरहान खान है. फरहान मुंबई में मेल्को जॉब्स डॉट कॉम के नाम […]

विज्ञापन

बंजरिया (मोतिहारी) : कतर में 25 हजार रियाल प्रतिमाह वेतन देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. इस झांसे में पड़कर पूर्वी चंपारण जिले के आठ युवक 12 लाख रुपये ठगी का शिकार हुए हैं. ठगी करनेवाला धंधेबाज गोपालगंज का फरहान खान है. फरहान मुंबई में मेल्को जॉब्स डॉट कॉम के नाम से कार्यालय भी खोल रखा है. ठगी के शिकार युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई स्थित कार्यालय के एक कर्मी को हिरासत

कतर में नौकरी
में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर मामला पुलिस में जाने पर एजेंट इरफान के भाई ने पीड़ित युवकों के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है.
जानकारी के अनुसार, बंजरिया के जटवा निवासी जफर बिस्मिल सहित आठ युवकों को कतर में इंजीनियर की नौकरी देने की बात कही गयी. कतर पहुंचने पर उन्हें इंजीनियर की जगह मजदूर की नौकरी मिली. इनमें से छह युवक किसी तरह मुंबई लौट आये, जबकि रवींद्र शर्मा व मेराज अब भी कतर में ही फंसे हैं. इसकी सूचना
मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस को दी गयी. इसपर पुलिस ने फरहान के मुन्ना नामक कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन