बीडीओ का पोता बाइक चोर गिरोह का सरगना

मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल से महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी चंदन पराशर की बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया धीरज कुमार गुप्ता बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 63 हजार नकद, चोरी […]
मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल से महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी चंदन पराशर की बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया धीरज कुमार गुप्ता बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 63 हजार नकद, चोरी की तीन बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुआ है. बाइक चोर गिरोह का सरगना धीरज शिकारगंज थाना के परेई गांव का है. वहीं, गिरफ्तार उसके दो साथी में मो ओशैद उसका ग्रामीण है, जबकि मो शादीक कुंडवाचैनपुर के गवंद्री गांव का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




