सरस्वती पूजा को ले 84 दंडाधिकारी तैनात

Updated at : 10 Feb 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को ले 84 दंडाधिकारी तैनात

मोतिहारी : सरस्वती पूजा को ले जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं और 84 दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जायेगी. हर तरह की परिस्थितियों से निपटने का निर्देश जिलाधिकारी अनुपम कुमार व पुलिस कप्तान जितेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से दिया गया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सरस्वती पूजा को ले जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं और 84 दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जायेगी. हर तरह की परिस्थितियों से निपटने का निर्देश जिलाधिकारी अनुपम कुमार व पुलिस कप्तान जितेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से दिया गया है.

जिला समाहरणालय से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीएम व एसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उपद्रव फैलाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारियों व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया गया है.

बनाये गये हैं दो नियंत्रण कक्ष
पूजा को ले जिले में दो नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं. पहला नियंत्रण कक्ष उपविकास आयुक्त के कार्यालय में बनाय गया है. जहां पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के बैठने की पूरी व्यवस्था की गयी है और उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव को इसका प्रभारी बनाया गया है. दूसरा नियंत्रण कक्ष ढाका में बनाया गया है. अपर समाहर्ता अरशद अली इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी बनाये गये हैं.
अपटूडेट होगा गुंडा रजिस्टर
सभी थानाध्यक्षों को सांप्रादायिक गुंडा रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. पूजा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इस बाबत हर तरह से तैयारी करने व जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
होगी शांति समिति की बैठक
सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने स्तर से शांति समिति की बैठक करेंगे. इसके लिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों का सहयोग लेंगे. थानाध्यक्षों को इस बाबत आवश्यक हिदायत दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन