चालीस बकायेदारों का कटा कनेक्शन

अरेराज : विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर दस हजार से अधिक बकाया वाले 40 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा. जेई चंद्रकांत कुमार ने बताया कि बहादुरपुर पंचायत के बिनवलिया व बरई टोला गांव में मंगलवार को अभियान चलाकर दस हजार से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया. वहीं, कनेक्शन कटने के एक माह के अंदर बिल […]
अरेराज : विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर दस हजार से अधिक बकाया वाले 40 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा. जेई चंद्रकांत कुमार ने बताया कि बहादुरपुर पंचायत के बिनवलिया व बरई टोला गांव में मंगलवार को अभियान चलाकर दस हजार से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया. वहीं, कनेक्शन कटने के एक माह के अंदर बिल का भुगतान नहीं करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जायेगा. जेई ने लोगों से कहा कि अगर बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो वे आवेदन दें, तुरंत सुधार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




