कैथवलिया में खुलेगा रामायण विवि: कुणाल

Updated at : 09 Feb 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
कैथवलिया में खुलेगा रामायण विवि: कुणाल

मोतिहारी : र्वी चंपारण के कैथवलिया में प्रस्तावित विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसके साथ ही वहां रामायण विश्वविद्यालय भी खोला जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार से मदद की सहमति मिली है. यह बातें बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव […]

विज्ञापन

मोतिहारी : र्वी चंपारण के कैथवलिया में प्रस्तावित विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसके साथ ही वहां रामायण विश्वविद्यालय भी खोला जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार से मदद की सहमति मिली है. यह बातें बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कही. सोमवार को मोतिहारी आये श्री कुणाल ने कहा कि रामायण विवि से पूर्व कैथवलिया में रामायण महाविद्यालय

कैथवलिया में खुलेगा
की स्थापना कर संस्कृत भाषा की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी. इस प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के बाद रामायण विवि का कार्य आरंभ किया जायेगा. कैथवलिया में प्रस्तावित विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर के संबंध में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रस्तावित स्थल पर मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा. बता दें कि यह मंदिर चकिया से केसरिया रोड में नौ किमी की दूरी पर स्थित कैथवलिया गांव में बनना है. इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गयी है. मंदिर निर्माण के लिए कुछ भूमि का स्थानांतरण भी हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन