हिंसक झड़प में पांच घायल,भर्ती

Updated at : 05 Feb 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक झड़प में पांच घायल,भर्ती

मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत मठबनवारी गांव में बुधवार की शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक गुट के रामलालठाकुर, उसकी पत्नी मीना देवी व बड़ा भाई विरेंद्र ठाकुर तथा दूसरे गुट के रौशन कुमार व तृप्ति कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत मठबनवारी गांव में बुधवार की शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक गुट के रामलालठाकुर, उसकी पत्नी मीना देवी व बड़ा भाई विरेंद्र ठाकुर तथा दूसरे गुट के रौशन कुमार व तृप्ति कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर दोनों गुटों ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. रामलाल ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि परिवार के सभी सदस्य दरवाजे पर बैठे थे. इस दौरान जलेश्श्वर राय, राघव लाल राय, ललन प्रसाद यादव, रणजीत कुमार, कृष्णा कुमार यादव, रौशन कुमार, पार्वती देवी, शारदा देवी, सुनीता कुमारी व मनु कुमारी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली देने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया.
वहीं दरवाजे पर किराना दुकान की गुमटी का ताला तोड़ नकद सहित 25 हजार का समान लूट लिया, जबकि घर में घुस पेटी तोड़ 25 हजार का सामान लूट सभी फरार हो गये. वहीं दूसरे गुट के रौशन कुमार ने आरोप लगाया है कि विरेंद्र ठाकुर दरवाजे के सामने किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता है. विरोध करने पर परिवार वालों के साथ मिल मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन