चंपारण से तीन ट्रेनें जायेंगी पाटलिपुत्र

Updated at : 05 Feb 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
चंपारण से तीन ट्रेनें जायेंगी पाटलिपुत्र

मोतिहारी : दीघा पुल होकर ट्रेनों के परिचालन शुरू होते ही चंपारण की जनता अब सीधे पटना से जुड़ गये. साथ ही विभाग ने यहां की जनता का ख्याल रखते हुए उन्हें तीन गाड़ियां दी है, जिसमें एक एक्सप्रेस एवं दो पैसेंजर गाड़ियां शामिल है. इन तीनों ट्रेनों के परिचालन के बाद कोई भी व्यक्ति […]

विज्ञापन

मोतिहारी : दीघा पुल होकर ट्रेनों के परिचालन शुरू होते ही चंपारण की जनता अब सीधे पटना से जुड़ गये. साथ ही विभाग ने यहां की जनता का ख्याल रखते हुए उन्हें तीन गाड़ियां दी है, जिसमें एक एक्सप्रेस एवं दो पैसेंजर गाड़ियां शामिल है. इन तीनों ट्रेनों के परिचालन के बाद कोई भी व्यक्ति या विद्यार्थी सुबह पटना जाकर अपने कार्यों का निबटारा कर देर शाम अपने घर वापस लौट सकते हैं. इससे उन्हें पैसे व समय की बचत होगी.

फास्ट पैसेंजर गाड़ी : बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से पांच बजे सुबह खुलने वाली फास्ट पैसेंजर गाड़ी संख्या 55210 पटना में सुबह 10 बज कर पांच मिनट में पहुंचेगी. यह गाड़ी 55209 संख्या बन कर पटना से 11.25 दिन में खुलेगी, जो शाम 6.35 बजे मोतिहारी पहुंचेगी.
इंटरसिटी एक्सप्रेस: मोतिहारी स्टेशन से गाड़ी संख्या 15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस 6.53 बजे सुबह में खुलेगी, जो पाटलिपुत्रा 11.15 में पहुंचेगी. यह गाड़ी 15201 बन कर इंटरसिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्रा से 17.15 में खुलेगी, जो मोतिहारी 11 बजे रात्रि में पहुंचेगी.
पैसेंजर गाड़ी: यह गाड़ी 55042 मोतिहारी स्टेशन से 9.40 बजे खुलेगी, जो पाटलिपुत्रा 5.10 बजे शाम को पहुंचेगी. पुन: 55015 सवारी गाड़ी बन कर 5.45 बजे खुलेगी, जो रात्रि 12 बजे पहुंचेगी.
क्या होगा यात्रियों का किराया: एक्सप्रेस गाड़ी का 70 रूपया तथा पैसेंजर गाड़ी का 40 रुपया भाड़ा होगा. मोतिहारी से पटना की दूरी 154 किलोमीटर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन