व्यवसायी के घर डेढ़ लाख की लूट

Updated at : 05 Feb 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के घर डेढ़ लाख की लूट

बनकटवा : प्रखंड क्षेत्र स्थित घोड़ासहन थानान्तर्गत शेखौना बगहा कुर्मिया टोला निवासी पशु व्यवसायी मोख्तार देवान के घर पर बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना के सअनि बसंत कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट […]

विज्ञापन

बनकटवा : प्रखंड क्षेत्र स्थित घोड़ासहन थानान्तर्गत शेखौना बगहा कुर्मिया टोला निवासी पशु व्यवसायी मोख्तार देवान के घर पर बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना के सअनि बसंत कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये. इधर घटना के बारे में गृहस्वामी मोख्तार देवान उनकी पत्नी मरछिया खातून व दोनों बेटियां जफीरा बेगम व जखीरा खातून ने बताया कि रात्रि के करीब 11 बजे के आस-पास आठ की संख्या में आये अपराधियों ने घर में घुसते ही सबको मारना-पीटना शुरू कर दिया. फिर चाकू से मोख्तार के चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया.
उसके बाद घर में रखे पेटी को तोड़कर 50 हजार नकद के अलावे करीब एक लाख मूल्य के सोने के पांच थान जेवर लूट कर ले गये. शोर मचाने के बाद ग्रामीण न जुटे इसके लिए अपराधियों नें दो राउंड गोली चलाते हुए भाग निकले. मोख्तार ने मौके पर मिले गोली के दो खोखा को दिखाते कहा कि मैंने भागते हुए अपराधियों को पहचान लिया था.
वहीं ग्रामीणों में बालदेव प्रसाद यादव, सूफी मोहम्मद देवान, नेक मोहम्मद देवान ने गोली चलने की आवाज सुनायी देने की बात कही. इधर मोख्तार द्वारा कुल आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एक आवेदन घोड़ासहन थाना को दिया गया है, जिसमें अब्दुल सलाम,भनु प्रसाद,अब्दुल कलाम,अब्दुल मनान, झल्लू, इरफान सहित कुल आठ को आरोपी बनाया गया है. वहीं घोड़ासहन थानाघ्यक्ष राजेश कुमार ने उक्त घटना को डकैती मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश का परिणाम बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन