62 मवेशी जब्त व चार तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 05 Feb 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोटवा : थाना क्षेत्र के तिरहुत मेन कैनाल 95 आरबी पर बुधवार की रात्रि तस्करी के लिए ले जा रहे 46 बैल को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया. इस दौरान मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अंधेरे का लाभ उठा कर छह तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में […]
विज्ञापन
कोटवा : थाना क्षेत्र के तिरहुत मेन कैनाल 95 आरबी पर बुधवार की रात्रि तस्करी के लिए ले जा रहे 46 बैल को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया. इस दौरान मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
अंधेरे का लाभ उठा कर छह तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में भोपतपुर के बन्नूलाल राय एवं श्यामाकांत राय सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हिरासत में लिए गये दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार ने बताया कि बरामद बैलों को मवेशी फाटक के हवाले कर दिया गया है. गैर कानूनी कार्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की जायेगी.
कल्याणपुर . थाना क्षेत्र के बखरी नहर के समीप से दो तस्कर को गिरफ्तार कर 16 मवेशी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह जब्त किया. तस्कर नथुनी राम व शंभू राम कोटवा थाना क्षेत्र के चितरिया गांव के है. गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही बरामद मवेशियों को सरकारी ढाढ में भेज दी गयी है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




