झपटमारों ने तीन जगहों पर दिया घटना को अंजाम

Updated at : 05 Feb 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
झपटमारों ने तीन जगहों पर दिया घटना को अंजाम

मोतिहारी : शहर में झपटमारी की घटना नहीं थम रही. बुधवार की शाम झपटमार गिरोह के बदमाशों ने नगर थाना से लेकर चांदमारी चौक व स्टेशन रोड में बेखौफ तांडव मचाया. तीनों जगहों पर आधा घंटा के अंतराल पर बदमाशों ने तीन लोगों से किमती मोबाइल झपट लिया. झपटमारी की तीनों घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में झपटमारी की घटना नहीं थम रही. बुधवार की शाम झपटमार गिरोह के बदमाशों ने नगर थाना से लेकर चांदमारी चौक व स्टेशन रोड में बेखौफ तांडव मचाया. तीनों जगहों पर आधा घंटा के अंतराल पर बदमाशों ने तीन लोगों से किमती मोबाइल झपट लिया. झपटमारी की तीनों घटना को अंजाम देने वाले बदमाश उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार थे.

झपटमारी के शिकार एक व्यक्ति ने बदमाशों की अपाची बाइक का नंबर भी नोट कर लिया है. नगर पुलिस उस बाइक नंबर के सहारे झपटमारों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दी है. बाइक का नंबर बीआर05एल/2559 बताया गया है. घटना को लेकर पहाड़पुर कमाल पीपरा के खुशरंजन कुमार, खुदानगर के प्रभात कुमार व बंजरिया के विशाल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है.

पहाड़पुर कमाल पीपरा के खुशरंजन कुमार ने पुलिस को बताया है कि चांदमारी चौक स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम के पास पहुंचा कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से आये और हाथ से मोबाइल झपट फरार हो गये. वहीं छतौनी खुदानगर के प्रभात कुमार ने बताया है कि अपाची बाइक पर सवार दो युवक नगर थाना चौक के पास झपट्टामार मोबाइल छीन कर फरार हो गये. बंजरिया के विशाल कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ.

श्री कुमार स्टेशन से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान रेलवे गुमटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने थप्पड़ मार हाथ से मोबाइल छीन लिया. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि झपटमारों को चिन्हित कर पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है. यहां बताते चले कि शहर में झपटमारी की घटना काफी बढ गयी है. हरेक दिन किसी ने किसी जगह पर बाइक सवार बदमाश राहगीरों के हाथ से मोबाइल छीन रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन