30 युवकों को मिला नियुक्ति पत्र
Updated at : 04 Feb 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले तीस बेरोजगारों के बीच बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी अनुपम कुमार व पुलिस कप्तान जितेंद्र राणा ने एक नियुक्ति पत्र बांटे. शहर के रघुनाथपुर स्थित जीविका सेंटर पर आयोजित समारोह में इस योजना के तहत प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं के नाम […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले तीस बेरोजगारों के बीच बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी अनुपम कुमार व पुलिस कप्तान जितेंद्र राणा ने एक नियुक्ति पत्र बांटे.
शहर के रघुनाथपुर स्थित जीविका सेंटर पर आयोजित समारोह में इस योजना के तहत प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं के नाम का खुलासा किया गया और जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मौलों व नामचीन होटलों में काम करने से संबंधित पत्र दिये गये.मौके पर दिल्ली के पूर्व आयुक्त आमोद कुमार कंठ, वरीय उपसमाहर्ता कुमार मंगलम,उपभोक्ता फोरम के सदस्य अजहर हुसैन अंसारी,जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संगीता चित्रांश,प्रसिद्धि चिकित्सक डाॅ आशुतोष शरण,अशोक वर्मा, प्रसाद रत्नेश्वर, एडीपीसी राजकुमार सिंह,
प्रयास के सुरेश प्रसाद व विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के अधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर डीएम श्री कुमार ने कौशल विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दूर हो सकेगी.
इन प्रतिष्ठनों में मिली नौकरी: विशाल मेगा मार्ट, जी मैन फाउडेशन मुजफ्फरपुर, एमजी हाेंडा, मोतिहारी के होटल दिव्यराज, होटल मोनिका, होटल किशुन, होटल सिमरन में काम करने का जॉब ऑॅफर लेटर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




