बेच दी विद्यालय की जमीन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एचएम के पति ने की जालसाजी डीइओ ने रामगढ़वा के बीइओ को दिया मुकदमा का आदेश मामला राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय सिस्वनिया का मोतिहारी : रामगढवा प्रखंड के सिस्वनिया गांव में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की जमीन तीन कट्ठा आठ धूर की बिक्री कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. विद्यालय की […]
विज्ञापन
एचएम के पति ने की जालसाजी
डीइओ ने रामगढ़वा के बीइओ को दिया मुकदमा का आदेश
मामला राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय सिस्वनिया का
मोतिहारी : रामगढवा प्रखंड के सिस्वनिया गांव में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की जमीन तीन कट्ठा आठ धूर की बिक्री कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी के पति चंद्र देव प्रसाद व प्रदीप कुमार द्वारा इस जमीन को बेचे गये हैं.
हालांकि शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार साहजानंद ने इस मामले की जांच कराने के बाद मामला पूरी तरह से सही पाया है और मुकदमा करने का आदेश रामगढवा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, यह जमीन थाना नंबर-63 की है जिसका खाता नंबर -9 व खेसरा नंबर-155 है.
विद्यालय को ग्रामीण विंदा प्रसाद ने दान के रूप में राज्यपाल के नाम से निबंधित कराया था.उसका दस्तावेज नंबर-16395 है और रजिस्ट्री 18-8-2010 को हुई थी. उक्त भूमि की पैमाइश एवं जांच रामगढवा के अंचलाधिकारी की मौजूदगी में अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक ने की थी और भूमि सुधार उपसमाहर्ता रक्सौल को प्रतिवेदन दिया था. उसके बाद उपसमाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन सौंपा.
दिये गये जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से जमीन की अवैध रूप से खरीद व बिक्री करने का खुलासा हुआ है. विक्रता के रूप में कोई दूसरा नहीं बल्कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पति का नाम आने पर तरह-तरह की चर्चाएं क्षेत्र में होने लगी है.
डीइओ साहजानंद ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










