1128 रिक्तियों के विरुद्ध होगा शिक्षकों का नियोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वर्ग एक से पांच में 1058 व वर्ग छह से आठ में 64 शिक्षकों का होगा नियोजित मोतिहारी : बंग्ला/उर्दू विषय के शिक्षकों का नियोजन कैंप जिला मुख्यालय में पांच फरवरी व प्रखंड स्तर पर छह व आठ फरवरी को लगेगा.इस कैंप में 1128 रिक्ति के विरुद्ध नियोजन होगा. इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ स्थापना […]
विज्ञापन
वर्ग एक से पांच में 1058 व वर्ग छह से आठ में 64 शिक्षकों का होगा नियोजित
मोतिहारी : बंग्ला/उर्दू विषय के शिक्षकों का नियोजन कैंप जिला मुख्यालय में पांच फरवरी व प्रखंड स्तर पर छह व आठ फरवरी को लगेगा.इस कैंप में 1128 रिक्ति के विरुद्ध नियोजन होगा. इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ स्थापना नारद कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्ग एक से पांच में 1058 तथा वर्ग छह से आठ में 64 उर्दू शिक्षकों का नियोजन होगा, जबकि बंग्ला विषय में छह शिक्षकों का नियोजन होना है. पांच फरवरी को जिला स्तरीय कैंप की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मंगली सेमिनरी, एमजेके इंटर कॉलेज व बंग्ला मध्य विद्यालय में आयोजित होनेवाले कैंप के लिए लिपिकों व पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है.
बंग्ला मध्य विद्यालय के कैंप प्रभारी जयकांत झा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को बनाया गया है, जबकि सहयोग कार्य में लिपिक उमेश ओझा, प्रभात मिश्र, अमरेंद्र पांडेय को लगाया गया है. वहीं डीपीओ नीतीश चंद्र मंडल को मंगल सेमिनरी विद्यालय का कैंप पदाधिकारी बनाया गया है. यहां लिपिक भरत राम, अमित कुमार सिंह, विजय कुमार, राजीव कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबकि एजेके इंटर कॉलेज में डीपीओ अश्विनी कुमार को कैंप पदाधिकारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










