बगहा में बनेंगे दो आरओबी

मोतिहारी : राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मोतिहारी के अधीन 130 करोड़ की लागत से दो आरओबी का निर्माण होगा. यह आरओबी एनएच-28बी पीपराकोठी से बाल्मीकिनगर के बीच 91वें व 94वें किमी पर बगहा में बनेगा. एक आरओबी के निर्माण पर करीब 65 करोड़ लागत आयेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्राक्कलन तैयार कर सरकार को […]
मोतिहारी : राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मोतिहारी के अधीन 130 करोड़ की लागत से दो आरओबी का निर्माण होगा. यह आरओबी एनएच-28बी पीपराकोठी से बाल्मीकिनगर के बीच 91वें व 94वें किमी पर बगहा में बनेगा. एक आरओबी के निर्माण पर करीब 65 करोड़ लागत आयेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है.
अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी. इसके अलावा पूर्वी चंपारण के छपवा से बेतिया शहर तक एनएच-28 बी चौड़ीकरण में लगी कार्य एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. इसके िलए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसकी पुष्टि कार्यपालक अभियंता एके सिन्हा ने भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




