नहीं बजेंगे अधिक साउंड में डीजे

Updated at : 03 Feb 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बजेंगे अधिक साउंड में डीजे

पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई डीडीसी ने एसडीओ का दिया आदेश मोतिहारी : पूजा व शादी समारोह के नाम पर बजने वाले लाउड स्पीकरों के साउंड पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.अब अधिक साउंड में स्पीकर बजाने के लिए पूजा समितियों व आयोजकों को अनुमति लेनी पड़ेगी. वरना पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी. इसको […]

विज्ञापन

पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

डीडीसी ने एसडीओ का दिया आदेश
मोतिहारी : पूजा व शादी समारोह के नाम पर बजने वाले लाउड स्पीकरों के साउंड पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.अब अधिक साउंड में स्पीकर बजाने के लिए पूजा समितियों व आयोजकों को अनुमति लेनी पड़ेगी. वरना पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी. इसको ले सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपविकास आयुक्त ने दिया गया है.
इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव के नेतृत्व अधिकारियों की टीम इस मुद्दे पर काम करेगी. बताया कि शादी समारोह से लेकर पूजा पाठ समेत सभी तरह के आयोजनों में तेज ध्वनि से बजने वाले लाउड स्पीकरों पर कार्रवाई की जाएगी.
तेज ध्वनि में बजने से अनेक तरह की परेशानियां आस पास के लोगों को होती है और कई घातक बीमारियां भी होती है.
शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
शादी-विवाह के मौका पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले पर भी कार्रवाई होगी. प्रशासन उनके साथ सख्ती से पेश आएगा और कठोर कार्रवाई करेगा.बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायतें समय-समय पर मिलती रहती है और आम जन परेशान होते रहते हैं. इसके लिए एक खास योजना प्रशासन तैयार कर रही है और अलग क्षेत्रों में अलग अलग अधिकारियों की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन