कोचिंग व बाहरी छात्रों के बीच मारपीट, सड़क जाम

Updated at : 03 Feb 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग व बाहरी छात्रों के बीच मारपीट, सड़क जाम

लाठी से लैस बाहरी छात्रों ने कोचिंग के समक्ष किया हंगामा मौके पर पहुंची नगर पुलिस से भी हो गई नोक झोंक मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक के पास मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प को लेकर अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई . कुछ देर तो अफरा तफरी रही लेकिन […]

विज्ञापन
लाठी से लैस बाहरी छात्रों ने कोचिंग के समक्ष किया हंगामा
मौके पर पहुंची नगर पुलिस से भी हो गई नोक झोंक
मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक के पास मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प को लेकर अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई . कुछ देर तो अफरा तफरी रही लेकिन पुलिस व प्रबुद्ध जनों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार चांदमारी चौक सिथत एक कोचिंग के छात्र से बाहरी कुछ छात्रों ने मारपीट की जिसमें से एक बाहरी दात्र को कोचिंग वालों ने दबोच लिया . इसकी सूचना आग की तरह फैली और 20 से अधिक संख्या में बाहरी छात्र व महिलाएं भी लाठी फटा लेकर आ पहुंची और कोचिंग के पास हंगामा करने लगी. हंगामे के कारण चांदमारी पथ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई .
नगर थाना से दारोगा रंजीत महतो, सज्जाद गछी आदि दल बल के साथ पहुंचे .समझाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस से भी बाता कही हो गयी . बावजूद पुलिस ने धैर्य से काम लेते हुए प्रबुद्धजनों के सहयोग से मामले का शांत कराया . पूछने पर नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के साथ प्राथमिकी दर्ज कर दोषी छात्रों व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन