जरूरतमंदों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Updated at : 02 Feb 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ने की योजनाओं की समीक्षा लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश मोतिहारी : भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री व स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह ने योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है और इसके लिए एक बेहतर कार्य योजना तैैयार काम करने की सलाह […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ने की योजनाओं की समीक्षा

लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश
मोतिहारी : भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री व स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह ने योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है और इसके लिए एक बेहतर कार्य योजना तैैयार काम करने की सलाह दी है. कहा है कि गावों की जनता को बिजली देने, रोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने समेत अन्य कई महत्वकांक्षी योजनाएं केन्द्र की सरकार चला रही है और उसका लाभ जनता तक पहुंच रहा है.मंत्री श्री सिंह सोमवार को समाहरणालय स्थित डा राधाकृष्ण भवन के सभागार में आहूत अधिकारियों के साथ केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.
उन्होनें केन्द्र प्रायोजित सभी छह योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की और लक्ष्य के अनुकूल कार्य करने की हिदायत दी. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयण में किसी तरह की खानापूर्ति बर्दाशत नही की जाएगी और शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाऐगी. मौके पर मंत्री के सचिव व पूर्वी चम्पारण के पूर्व जिलाधिकारी अभय कुमार, उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव, एनइपी के निदेशक दुर्गेश कुमार समेत संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन