प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में छाया रहा एमडीएम का मुद्दा

Updated at : 02 Feb 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में छाया रहा एमडीएम का मुद्दा

पताही : गहमा-गहमी के बीच प्रखंड 20 सूत्री की बैठक सोमवार को प्रखंड के समुदायिक भवन में अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जन वितरण मधयायन भोजन, चापाकल योजना में गड़बड़ी की मुद्दा छाया रहा. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि इंदिरा आवास के लाभुकों का तीन माह के […]

विज्ञापन

पताही : गहमा-गहमी के बीच प्रखंड 20 सूत्री की बैठक सोमवार को प्रखंड के समुदायिक भवन में अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जन वितरण मधयायन भोजन, चापाकल योजना में गड़बड़ी की मुद्दा छाया रहा. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि इंदिरा आवास के लाभुकों का तीन माह के अंदर भुगतान नहीं करने पर शाखा प्रबंधक पर कार्यवाही करें. बैंक के बिना पेन कार्ड के खाता खोलने, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड में लगातार नहीं रहने पर उन पर कार्यवाही के लिए,

वरीय पदाधिकारियों को लिखने केे लिए, वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में प्रखंड क्षेत्र में लगे चापाकल की सूची सार्वजनिक करने, जर्जर बिजली तार को बदलने सहित अन्य प्रस्ताव पास किये गये. वही बैठक में अनुपस्थित वरीय पदाधिकारियों को लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में विधायक प्रतिनिधि चंचल सिंंह, बीडीओ अमर कुमार, सीओ विनय कुमार, बीइओ विनोद बैठा, थानाध्यक्ष अरूण कुमार, सीडीपीओ रीता कुमारी, 20 सूत्री सदस्य चंद्र भूषण कुमार, अमीरूल हक, राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन