बाइक लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी : पुलिस ने तुरकौलिया व चकिया से लूटी गयी बाइक के साथ अंतरजिला बाइक लुटेरा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. उनको मधुबन के हजारीबाग चौक से अपराध की योजना बनाते पकड़ा गया है. तीनों बदमाशों की निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र राणा […]
मोतिहारी : पुलिस ने तुरकौलिया व चकिया से लूटी गयी बाइक के साथ अंतरजिला बाइक लुटेरा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. उनको मधुबन के हजारीबाग चौक से अपराध की योजना बनाते पकड़ा गया है. तीनों बदमाशों की निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या,बमबारी, लूट व आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है.
गिरफ्तार तीनों बदमाश विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं.उनके विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल है. एसपी के अनुसार, पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ के दौरान उनके आपराधिक कारनामों का परत दर परत खुलासा होते चला गया. पूछताछ में बदमाशों ने 28 जनवरी की शाम तीन से चार घंटे के अंतराल पर चकिया व तुरकौलिया में बाइक व कैश लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी. घटना में शामिल अपने सहयोगियों के नाम का भी खुलासा किया है. जिसके आधार पर उनके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि चकिया व तुरकौलिया में अपराधियों का नेचर ऑफ क्राइम एक जैसा था.
पुलिस ने तहकीकात शुरू कि तो पता चला कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है. वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान के दौरान अपराधियों का मोबाइल टावर लोकेशन रविवार को मधुबन में मिला. जिसके बाद घेराबंदी कर उनको दबोच लिया गया. छापेमारी में चकिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर एके आजाद, मधुबन थानाध्यक्ष राजमणी, पताही के अरूण कुमार, दारोगा सुरज प्रसाद, विनय कुमार व जमादार चंद्रभूषण पांडेय शामिल थे. एसपी ने कहा कि छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




