ठंड से थम गयी जिंदगी की रफ्तार, घरों में दुबके लोग

मोतिहारी : कडाके की ठंड से जिंदगी ठहर सी गयी है. रूक-रूक कर बह रही पछुआ हवा व मौसम के मिजाज में आये बदलाव से लोग घरों में दुबके रह रहे हैं. मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गयी है और यात्री बड़ी मुश्किल से सड़कों पर निकल रहे […]
मोतिहारी : कडाके की ठंड से जिंदगी ठहर सी गयी है. रूक-रूक कर बह रही पछुआ हवा व मौसम के मिजाज में आये बदलाव से लोग घरों में दुबके रह रहे हैं. मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गयी है और यात्री बड़ी मुश्किल से सड़कों पर निकल रहे हैं.
शाम सात बजे के बाद चारों तरफ कुहासा पड़ रहा है जिस कारण सड़कों पर गाड़ी से चलना तो दूर पैदल चलना कठिन हो गया है. तापमान में भी काफी कमी आई है. कुहासा के कारण नजदीक की कोई चीजें ठीक से दिखाई नहीं दे रही है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रह रही है. इस कारण सड़कों पर सन्नाटा भी छा जा रहा है. गावों की सड़कों पर छह बजे के बाद ही सन्नाटा दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




