एक साथ चार दुकानों में चोरी

Updated at : 12 Jan 2016 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ चार दुकानों में चोरी

विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान डॉग स्कवॉयड से भी हुई घटना की जांच व्यवसायी गश्ती पर उठा रहे थे सवाल संग्रामपुर : संग्रामपुर ब्लॉक चौक पर अवस्थित दुकानों के मालिक प्रतिदिन की भांति रविवार की रात्रि में दुकान में ताला लगा कर चले गये. जहां रात्रि में ताला तोड़ गिरोह द्वारा चार दुकानों […]

विज्ञापन

विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

डॉग स्कवॉयड से भी हुई घटना की जांच

व्यवसायी गश्ती पर उठा रहे थे सवाल

संग्रामपुर : संग्रामपुर ब्लॉक चौक पर अवस्थित दुकानों के मालिक प्रतिदिन की भांति रविवार की रात्रि में दुकान में ताला लगा कर चले गये. जहां रात्रि में ताला तोड़ गिरोह द्वारा चार दुकानों से हजारों के नगद व समान चोरी की है.

चोरों के आतंक से दुकानदार दहशत में है. प्रखंड कार्यालय के समीप अरूणामा इंटरप्राइजेज के अनुपम कुमार ने बताया कि उनके दुकान से पांच हजार नगद, दुर्गा किरान स्टोर के मालिक जीवित प्रसाद ने बताया नौ हजार नगद सहित समान चोरी किया गया. उमेश मेहता पान दुकानदार के दुकान का छज्जा तोड़ एक हजार नगद और छड़ सीमेंट के दुकानदार लालबाबू प्रसाद चौरसिया के दुकान से हजारों रुपये नगद की चोरी की गयी है.

सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर आये तो देखे कि किसी का ताला खुला और तो किसी का टूटा हुआ है. घटना की सूचना पर आये अरेराज पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने सभी दुकानों का जांच किया वही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने एसएसबी कैंप से डॉग स्कवॉयड मांगा कर जांच शुरू कर दी. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के विरोध कई घंटों तक संग्रामपुर व्यवसायी वर्गो ने अपनी दुकानें बंद रखी. दुकानदार पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे थे कि पुलिस सघन गश्त करती तो एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़ चोरी नहीं होती.

बैठक 13 को

बंजरिया . जिला सरपंच संघ की बैठक आगामी 13 जनवरी को बंजरिया पंडाल में होगी. बैठक में जिले के सभी सरपंच भाग लेंगे. सूचना अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन