शांतिपुरी फीडर में आठ घंटेे ठप रही बिजली

Updated at : 11 Jan 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपुरी फीडर में आठ घंटेे ठप रही बिजली

मोतिहारी : मजूरहां उप केन्द्र से जुड़े शहर शांतिपुरी फीडर में शनिवार रात करीब आठ बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित थी जो रविवार को सुबह करीब सात बजे आरंभ हो सकी . शनिवार की रात करीब 9.40 बजे तीन बार ट्राई लिया गया लेकिन ट्रिप के कारण रात्रि में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी .विभागीय […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मजूरहां उप केन्द्र से जुड़े शहर शांतिपुरी फीडर में शनिवार रात करीब आठ बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित थी जो रविवार को सुबह करीब सात बजे आरंभ हो सकी . शनिवार की रात करीब 9.40 बजे तीन बार ट्राई लिया गया लेकिन ट्रिप के कारण रात्रि में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी .विभागीय अभियंताओं के द्वारा रात्रि में ही जम्फर छुड़ाकर शांतिपुरी फीडर के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास विफल रहा .

इस दौरान श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, गायत्रीनगर, शांतिपुरी ,आनंदपुरी सदर अस्पताल क्षे. बेलीसराय ,बेलबनवा आदि के उपभोक्ता खासे परेशान रहे . कनीय अभियंता सुर्यमणी ने बताया कि आईटीआई के पास दो तारों के उलझने के कारण यह स्थिति शांतिपुरी के कुछ क्षेत्रों में उत्पन्न हुई थी, जिसे सुबह होते दूर कर लिया गया .

बाजार व छतौनी फीडर में आज से होगी स्थिति सामान्य: ग्रिड के पास हाई पावर तार के उपर से छतौनी उप केन्द्र के लिए तार निकालने के क्रम में दो दिनों से दिन के समय बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति सोमवार से सामान्य हो जायेगी मोतिहारी ग्रिड से जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जायेगी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन