बेटों का इलाज कराते-कराते थक चुके हैं माता-पिता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बनियापट्टी मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के चार में तीन बच्चे को लाइलाज मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी मर्ज है . गरीबी की मार व सहायता के इंतजार के बीच अब वे बच्चे के इलाज में अपने को अक्षम पा रहे हैं. पत्नी के आभूषण के बाद शहर का मकान भी बेच डाला […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बनियापट्टी मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के चार में तीन बच्चे को लाइलाज मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी मर्ज है . गरीबी की मार व सहायता के इंतजार के बीच अब वे बच्चे के इलाज में अपने को अक्षम पा रहे हैं.
पत्नी के आभूषण के बाद शहर का मकान भी बेच डाला और 700 के मासिक पर किराये के मकान लेकर रह रहे राजेंद्र को प्रधानमंत्री कोष से सहायता मिलने के बाद इलाज के लिए उम्मीद की किरण प्रस्फुटित हुई लगती है. कहते हैं कि सांसद राधामोहन सिंह का इस सहायता में सहयोग रहा . उन्हें बिहार सरकार से भी सहायता की दरकार है. राजेंद्र ने सहायता के लिए नगर विधायक को भी आवेदन दिया है .
तीन बेटों यीशू,मास्टर गुरु व देव नहीं उठ सकते बिछावन से
चार बेटों में यीशू,गुरू व देव मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी लाइलाज रोग से पीड़ित हैं. पीड़ितों के पिता राजेंद्र कहते हैं कि मांस पेशियों में कमजोरी के कारण यह बीमारी होती है . जैसा कि मेट्रो हॉस्पीटल नोएडा के डऍ बीएस राजपुत बताते हैं .
उक्त डॉक्टर द्वारा एक बच्चे के इलाज पर नौ लाख रुपये खर्च बताया गया है जो मेरे बस की बात नहीं है .बच्चे को नित्य क्रिया के लिए शौचालय उठाकर ले जाना पड़ता है अन्यथा बिछावन पर हीं नित्य क्रिया करते हैं . इलाज व सेवा से हम पति पत्नी थक चुके हैं. अगर और सहायता नहीं मिती है तो अब हम लोगों को बेटों के अर्थी उठने का इंतजार है .क्योंकि बीमारी के कारण अब दो जून की रोटी के भी आफत हैं कि बच्चे को देखूं या रोजगार की तलास में कहीं जाऊं.
वे प्रभात खबर के प्रति भी अभार व्यक्त करते हैं जिसमें वर्ष 2013 में बच्चे के संदर्भ में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










