एमएलसी व मुखिया के बीच झड़प
Updated at : 05 Jan 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल में एमएलसी सतीश कुमार व शंकर सरैया उत्तरी पंचायत के मुखिया कृष्णा कुमार के बीच जमकर बवाल हुआ. बात गाली गलौज से शुरू हुआ और हाथापायी तक आ गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना को लेकर मुखिया ने नगर थाना में आवेदन देकर एमएलसी व उनके समर्थकों पर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल में एमएलसी सतीश कुमार व शंकर सरैया उत्तरी पंचायत के मुखिया कृष्णा कुमार के बीच जमकर बवाल हुआ. बात गाली गलौज से शुरू हुआ और हाथापायी तक आ गयी. घटना सोमवार दोपहर की है.
घटना को लेकर मुखिया ने नगर थाना में आवेदन देकर एमएलसी व उनके समर्थकों पर धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं एमएलसी ने पुलिस से मुखिया के विरुद्ध गाली गलौज व जान मारने की धमकी देने की शिकायत की है. पुलिस ने मुखिया को हिरासत में ले लिया है.
हालांकि दोनों गुटों की तरफ से आपसी समझौता के लिए वार्ता चल रही है. मुखिया ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह केस के सिलसिला में बाइक पर सवार होकर अपने भतीजा अमित कुमार के साथ कोर्ट जा रहे थे. इस दौरान दरवाजे पर बैठे एमएलसी ने उनको आवाज देकर बुलाया. उसके बाद बैठने के लिए कुर्सी दिया. कुर्सी पर बैठने के साथ ही एक हिंदी न्यूज पेपर में मुखिया द्वारा छपवाये गये विज्ञान पर एमएलसी ने चर्चा शुरू कर दी.
उसके बाद बात बढते चली गयी. मुखिया ने आरोप लगाया है कि एमएलसी व उनके समर्थकों ने मारपीट करते हुए 10 लाख रुपये की मांगी की. वहीं एमएलसी सतीश कुमार ने मारपीट,गाली गलौज व पैसा मांगने की बात से इनकार किया. कहा कि मुखिया खुद मेरे दरवाजे पर आकर बैठ कर बकवास करने लगे. जिले कद्दावर नेताओं को गाली देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




