दो बार आया भूकंप सहमे रहे लोग
Updated at : 05 Jan 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सोमवार की सुबह 4.45 बजे आयी भूकंप के झटके आने की सूचना पर एक बार फिर जिलेवासी सहमे रहे. हालांकि जिले में भूकंप प्रभावी नहीं था. फिर भी चौक-चौराहों पर भूकंप आने की चर्चा होती रही. मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप मापी यंत्र लगाया गया है. भूकंप के संबंध में कॉलेज के प्राचार्य […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सोमवार की सुबह 4.45 बजे आयी भूकंप के झटके आने की सूचना पर एक बार फिर जिलेवासी सहमे रहे. हालांकि जिले में भूकंप प्रभावी नहीं था. फिर भी चौक-चौराहों पर भूकंप आने की चर्चा होती रही. मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप मापी यंत्र लगाया गया है.
भूकंप के संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ एके मिश्रा ने बताया कि भूकंप का केंद्र मणिपुर था. 4.27 बजे यहां 6.7 रियेक्टर भूकंप आया है, जबकि दूसरा झटका 9.27 बजे आया. जो 3.6 था. प्राचार्य ने बताया कि भूकंप के और झटके आने की संभावना है. 24-28 घंटे के बीच भूकंप के झटके महसूस किये जा सकते है. हालांकि जिले में भूकंप को अधिकांश लोगों ने महसूस नहीं किया. फिर भी सभी को 24 अप्रैल के भूकंप के झटके याद आ गये. कार्यालयों, विद्यालयों व चौक-चौराहों पर भूकंप के बारे में लोग चर्चा करते रहे. हालांकि अधिकांश लोगों को भूकंप की जानकारी टीवी न्यूज से मिली.
भूकंप के झटके से सहमे लोग: मधुबन . क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह भूकंप के हल्के झटके से एक बार फिर दहशत का माहौल कायम हो गया. जो लोग सुबह चार बजकर 40 मिनट के समय जगे थे. उनको 25 अप्रैल की याद ताजा हो गयी. हालांकि हल्के झटके के साथ महसूस किये गये इस भूकंप से नुकसान नहीं है. बताया जाता है कि इंफाल से 33 किलोमीटर दूर आये भूकंप का असर इधर भी महसूस की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




