स्कूल जा रही छात्रा को बस ने रौंदा, मौत

Updated at : 04 Jan 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा को बस ने रौंदा, मौत

मोतिहारी : ढाका थाना अंतर्गत बिरसहिया चौक के पास एक यात्री बस ने स्कूल जा रही एक छात्रा को रौंद डाला. गंभीर रूप से घायल छात्रों को उसके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल के आइसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका 15 वर्षीय ममता कुमारी ढाका चैनपुर गांव के सुजीत […]

विज्ञापन

मोतिहारी : ढाका थाना अंतर्गत बिरसहिया चौक के पास एक यात्री बस ने स्कूल जा रही एक छात्रा को रौंद डाला. गंभीर रूप से घायल छात्रों को उसके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल के आइसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका 15 वर्षीय ममता कुमारी ढाका चैनपुर गांव के सुजीत कुमार की बहन है.

घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. पुलिस ने शीतबसंत बस नंबर बीआर06पीए/0131 को जब्त कर लिया है.

इधर सुजीत ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर अपनी बहन ममता के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उनके द्वारा दिये गये लिखित आवेदन को कार्रवाई के लिए ढाका थाना को भेजा जायेगा. सुजीत ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन ममता अपना रिजल्ट देखने स्कूल जा रही थी. इस दौरान बिसरहिया चौक के पास बस चालक ने लापरवाही बतते हुए उसे कुचल डाला. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन