घर में घुसकर मारा चाकू

Updated at : 03 Jan 2016 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर मारा चाकू

पिता, भाई व बहन के साथ भी की मारपीट घायलों का सदर अस्पताल में हो रहा इलाज छेड़खानी का भी लगाया आरोप पुलिस कैंप में दिया आवेदन घटना के बाद परिवार दहशत में मोतिहारी : सर! मैं बीएड कर कंपटीशन की तैयारी कर रही हूं,लेकिन गांव के कुछ लोगों को मेरी पढाई व तरक्की रास […]

विज्ञापन

पिता, भाई व बहन के साथ भी की मारपीट

घायलों का सदर अस्पताल में हो रहा इलाज
छेड़खानी का भी लगाया आरोप पुलिस कैंप में दिया आवेदन
घटना के बाद परिवार दहशत में
मोतिहारी : सर! मैं बीएड कर कंपटीशन की तैयारी कर रही हूं,लेकिन गांव के कुछ लोगों को मेरी पढाई व तरक्की रास नहीं आ रही. उनलोगों ने शुक्रवार की शाम घर में घुस मेरे साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिया. मेरे पिता त्रिपुरारी प्रसाद, छोटी बहन रोशनी कुमार व भाई प्रभात कुमार के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की.
उनलोगों ने पहले भी हमलोगों के साथ मारपीट किया था. इसको लेकर सुगौली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है. यह आरोप सुगौली के कानू टोला निवासी प्रियंका कुमारी का है. प्रियंका सहित उसके पिता, बहन व भाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर जो आरोप लगाया है, वह महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल है.
उसने पुलिस को बताया है कि शाम को अपने घर में पढाई कर रही थी. इस दौरान ग्रामीण रामजी प्रसाद घर में घुस गये. कहा कि बीएड कर नौकरी हासिल करना चाहती है. हम ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने गाली गलौज करते हुए किताब-कॉपी छीन लिया.
विरोध करने पर उनके साथ आये पारसा साह, गौरी साह, विजय कुमार व रामबाबू कुमार ने छेड़खानी शुरू कर दी. उसके बाद चाकू मार घायल कर दिया. पिता, बहन व भाई बचाने पहुंचे तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की. प्रियंका का कहना है कि उच्च शिक्षा व बेहतर पहनावा देखकर वे लोग जलते है. इसको लेकर पहले भी मारपीट किये थे. थाना में उनलोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है.
अब केस उठाने के लिए तरह-तरह से परेशान व मारपीट कर दबाव बना रहे है. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए सुगौली थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन