आजाद हिंद फौज के सरगना के साथ राहुल भी गिरफ्तार

Updated at : 01 Jan 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज के सरगना के साथ राहुल भी गिरफ्तार

मोतिहारी : उत्तर बिहार का आतंक आजाद हिंद फौज का सरगना मनोज सिंह के साथ उसका शागिर्द राहुल सिंह भी पकड़ा गया है. मनोज की गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी. उसकी गिरफ्तारी से चार जिलों की पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं विकास कार्य […]

विज्ञापन

मोतिहारी : उत्तर बिहार का आतंक आजाद हिंद फौज का सरगना मनोज सिंह के साथ उसका शागिर्द राहुल सिंह भी पकड़ा गया है. मनोज की गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी. उसकी गिरफ्तारी से चार जिलों की पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं विकास कार्य में लगी कंट्रक्शन कंपनियों की परेशानी भी कम हुई है. एसपी जितेंद्र राणाशेष पेज 15 पर

आजाद हिंद फौज
ने गुरुवार को बताया कि मनोज सिंह पकड़ीदयाल के सिसहनी व राहुल सिंह पताही के डुमरीबैजू गांव का रहनेवाला है. दोनों बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर से बाइक पर सवार होकर मधुबन आ रहे थे. मधुबन में उनके कुछ शागिर्द इकठ्ठे थे. सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें बनाकर मधुबन व मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गयी. मुजफ्फरपुर एनएच-28 से मनोज व उसका शागिर्द राहुल पकड़ा गया. उनके पास से लेवी मांगने में प्रयुक्त आधा दर्जन मोबाइल व सिमकार्ड, एक डायरी, दर्जनों फोटो व पहचान पत्र, करीब 10 हजार नकद सहित अन्य समान बरामद हुआ है.
मनोज पर 80 मामले दर्ज
एसपी ने बताया कि मनोज सिंह पर मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट व रंगदारी के करीब 80 मामले दर्ज हैं. सिर्फ मोतिहारी के सात थानों में उसके खिलाफ 45 आपराधिक मामले मिले हैं. मनोज को पकड़ने के लिए पिछले पांच साल से पुलिस उसके पीछे लगी थी, लेकिन हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था. उसने हाल में मोतिहारी-फेनहारा पथ के निर्माण में लगे ऋषि बिल्डर से 20 लाख, राय कंट्रक्शन से 50 लाख सहित अन्य व्यवसायियों से लेवी मांगी थी. पुलिस ने मनोज के आंतक को चैलेंज के तौर पर लिया, उसके बाद जाल बिछा कर उसे दबोच लिया.
यह थे छापेमारी टीम में
छापेमारी टीम में एएसपी अभियान राजीव कुमार, पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार, सिकरहना डीएसपी बमबम चौधरी, मधुबन इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद, मधुबन थानाध्यक्ष राजमिण, फेनहारा के मंजर आलम, राजेपुर के राजीव कुमार रजक, केसरिया के अवधेश झा, डुमरियाघाट के मिथलेश कुमार पांडेय, दारोगा सूरज प्रसाद सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन