दरकने लगा है नेपाल से बेटी-रोटी का संबंध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अधिकार आंदोलन का असर शादी संबंधों पर नेपाल से आकर मोतिहारी व रक्सौल में कई ने की शादी कई लोगों ने शादियों की तिथि बढ़ायी नेपाल में महंगाई व वाहन की कमी से लोग परेशान मोतिहारी : कहने को तो भारत-नेपाल के साथ बेटी-रोटी का संबंध है लेकिन नेपाल सरकार द्वारा नये संविधान में मधेशियों […]
विज्ञापन
अधिकार आंदोलन का असर शादी संबंधों पर
नेपाल से आकर मोतिहारी व रक्सौल में कई ने की शादी
कई लोगों ने शादियों की तिथि बढ़ायी
नेपाल में महंगाई व वाहन की कमी से लोग परेशान
मोतिहारी : कहने को तो भारत-नेपाल के साथ बेटी-रोटी का संबंध है लेकिन नेपाल सरकार द्वारा नये संविधान में मधेशियों की उपेक्षा और मधेशियों द्वारा अधिकार के लिए जारी लड़ाई का असर भी रिश्तों पर पड़ने लगा है. पिछले करीब चार माह से जारी आंदोलन के बावजूद मधेशियों की मांगे पूरी नहीं हो सकी है. ऐसे में शादी-विवाह संबंधों को लेकर भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग परेशान है.
नेपाल में सामानों की महंगाई की मार भी नेपाल क्षेत्र में शादी करने वालों पर पड़ रहा है. महंगाई की मार व वाहन की समस्या को लेकर कुछ ने नेपाल के काठमांडू में तो कुछ सीमावर्त्ती शहर रक्सौल, मोतिहारी में आकर बेटे-बेटियों की शादी खरमास के पूर्व की. आंदोलन समाप्ति के उम्मीद में कुछ ने शादी की तिथि बढ़वाकर खरमास बाद कर दी है, जो आंदोलन समाप्त न होने की उम्मीद को ले खासे परेशान है. वाहनों के अभाव में रिक्से से भी नेपाल में बारात निकली.
नेपाल औरैया परवीन श्रीवास्तव की शादी मोतिहारी के बेलबनवा में हुई है जो छह दिनों के लिए होटल अतिथि बुक कर ठहरे थे. सारी रस्म होटल से हुई. जहां पूरे परिवार के लोग ठहरे थे. होटल प्रबंधक नीरज कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते है. रक्सौल आरएस होटल व पंचायती मंदिर पर भी वीरगंज के कुछ लड़के व लड़कियों की शादियाँ हुई.
इधर आंदोलन समाप्ति के उम्मीद में गुरहनवा ढ़ाका के रकटू साह ने लड़के की शादी की तिथिा खरमास बाद बढ़वा ली है. उसी तरह शिकारगंज पताही के प्रभू प्रसाद ने भी शादी की तिथि बढ़ा ली है. इन लोगों को उम्मीद है कि नेपाल सरकार मधेशियों की मांग मान लेगी और आंदोलन समाप्ति के साथ शादी धूमधाम से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










