शांतिपुरी फीडर में ठप रही आठ घंटे बिजली

मोतिहारी : ग्रिड में फुल लोड बिजली व शहर के शांतिपुरी फीडर में करीब आठ घंटे बिजली अनापूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान रहे. पानी के लिए चापाकलों का सहारा लेना पड़ा. हर कोई दूसरे फीडर में बिजली देख हैरान रहे कि क्यों शांतिपूरी फीडर में रविवार सुबह करीब आठ बजे से बिजली ठप है . […]
मोतिहारी : ग्रिड में फुल लोड बिजली व शहर के शांतिपुरी फीडर में करीब आठ घंटे बिजली अनापूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान रहे. पानी के लिए चापाकलों का सहारा लेना पड़ा. हर कोई दूसरे फीडर में बिजली देख हैरान रहे कि क्यों शांतिपूरी फीडर में रविवार सुबह करीब आठ बजे से बिजली ठप है .
पानी की कमी होने पर जेनरेटर की सुविधा वाले लोगों ने जेनरेटर से घ्ज्ञर में बिजली व पानी के लिए मोटर संचालित किया . कनीय अभियंता सह शांतिपुरी फीडर के प्रभारी सुर्यमणी ने बताया कि बेलीसराय में नव निर्माणाधीन उप केन्द्र में तार जोड़ने के लिए सुबह से बिजली बाधित की गई थी . रविवार शाम व सोमवार से फिर पूर्व की तरह आपूर्ति होगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




