बीइओ करें एमडीएम योजना की स्थलीय जांच

Updated at : 21 Dec 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
बीइओ करें एमडीएम योजना की स्थलीय जांच

मोतिहारी : फेनहारा प्रखंड में एमडीएम योजना में गड़बड़ी की शिकायत के साथ डीएम के निर्देश के आलोक में जांच पूरी होने तक प्रखंड साधनसेवी व संवेदक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है. अब बीइओ फेनहारा को खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए प्राधिकृत किया गया है. जिन्हें खाद्यान्न उठाव व वितरण […]

विज्ञापन

मोतिहारी : फेनहारा प्रखंड में एमडीएम योजना में गड़बड़ी की शिकायत के साथ डीएम के निर्देश के आलोक में जांच पूरी होने तक प्रखंड साधनसेवी व संवेदक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है.

अब बीइओ फेनहारा को खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए प्राधिकृत किया गया है. जिन्हें खाद्यान्न उठाव व वितरण के बाद 40 रूपये प्रति क्विंटल की दर से परिवहन व हथालन भुगतान होगा.

इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयचंद्र श्रीवास्तव ने जिले के सभी बीइओ को एमडीएम योजना निगरानी का निर्देश दिया है. संबंधित बीइओ स्कूल में बच्चों के उपस्थिति पंजी व वास्तविक उपस्थिति की जांच औचक रूप से करके मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे. स्कूल प्रभारी अगर फर्जी उपस्थिति बनाने में जांच के दौरान पकड़े जाते हैं तो निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन