थानाध्यक्ष को बनाया बंधक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफ्स्सिल थाना के पतौरा गांव स्थित अलिया टोला में वारंटी को गिरफ्तार करने गई मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित साथ गये जवानों को ग्रामीणों ने घेराव कर बंधक बना लिया .जो इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप व समझौता के बाद वापस लौटे . मिली जानकारी के अनुसार गांव के डीलर से पूर्व विवाद में पुलिस वारंटी विरेन्द्र […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफ्स्सिल थाना के पतौरा गांव स्थित अलिया टोला में वारंटी को गिरफ्तार करने गई मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित साथ गये जवानों को ग्रामीणों ने घेराव कर बंधक बना लिया .जो इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप व समझौता के बाद वापस लौटे .
मिली जानकारी के अनुसार गांव के डीलर से पूर्व विवाद में पुलिस वारंटी विरेन्द्र साह,
ललन साह व एक अन्य को पकड़ने शनिवार की रात उक्त गांव पहुंची. पुलिस को देख वारंटी तो भाग गये लेकिन उनके समर्थकों ने थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी व साथ गये जवानों को घेर लिया और चिन्हित वारंटी को निर्दोष बताने लगे .
गांव वालों का कहना था कि जब तक वरीय अधिकारी नहीं आयेंगे तब तक नहीं जाने देंगे. सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने लोगों की बात सुन मामले को शांत किया.
घेराव के बावत पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है चिन्हित कर वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी . इधर डीएसपी सदर पंकज रावत ने बंधक बनाये जाने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










