मलाही थानाध्यक्ष को फटकार

अरेराज/गोविंदगंज : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुए लूटकांड का उदभेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया़ अगर इस कांड का उद्भेदन नहीं होता तो अपराधी जिले में कई घटनाओं को अंजाम देते़ उक्त बातें रविवार को चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक गोपाल प्रसाद ने गोविंदगंज थाना परिसर में […]
अरेराज/गोविंदगंज : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुए लूटकांड का उदभेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया़ अगर इस कांड का उद्भेदन नहीं होता तो अपराधी जिले में कई घटनाओं को अंजाम देते़ उक्त बातें रविवार को चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक गोपाल प्रसाद ने गोविंदगंज थाना परिसर में समीक्षा उपरांत पत्रकारों से कहीं.
उन्होंने कहा कि इसके लिए डीएसपी नुरूल हक सहित कांडों के उद्भेदन में प्रतिनियुक्त पांच सदस्यीय पुलिस टीम को मेरे द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है़ वहीं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, जेल से छुटे अपराधियों पर कडी निगरानी रखने, रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया़ थाना में गुंडा पंजी को अद्यतन करने व क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी को कहा गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




