केंद्र में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 20 Dec 2015 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल : प्रखंड संसाधान केंद्र के सभागार में आइपीपी (दहन सहभागी नियोजन अभ्यास) के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार व पीओ संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. चार दिवसीय शिविर में ग्रामीण आवास सहायक, किसान सलाहकार, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सहायिका, जीविका के सदस्य शामिल थे. […]

विज्ञापन

रक्सौल : प्रखंड संसाधान केंद्र के सभागार में आइपीपी (दहन सहभागी नियोजन अभ्यास) के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार व पीओ संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. चार दिवसीय शिविर में ग्रामीण आवास सहायक, किसान सलाहकार, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सहायिका, जीविका के सदस्य शामिल थे.
प्रखंड के सभी 13 पंचायतों के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है
जो ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध सर्वे फारमेट को लेकर वार्ड स्तर पर काम करना है. साथ ही वार्ड सभा आयोजित कर अगले पांच वर्षो के लिए किये जाने वाले जन कल्याणकारी योजनाओं का चयन किया जाना है. सर्वे रिपोर्ट को विभाग के डाटा में अपलोड करना है.
आम लोगों को दिया गया प्रशिक्षण
छौड़ादानो . शनिवार को आइपीपीइ 2 के प्रशिक्षण तीसरे दिन फिल्ड एक्सरसाइज के लिये भेलवा पंचायत के रघुनाथपुर गांव के वार्ड नंबर 12 में सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान फार्म भरने का तौर-तरिका बताया गया.
कार्यक्रम में वार्ड संख्या 12 की आम जनता व पंचायत के मुखिया शामिल हुए. इसमें मनरेगा पीओ इंदु भूषण कुमार, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजनी कुमार, उत्तम कुमार, रघुवीर कुमार, हरिश कुमार गुप्ता, उर्मिला देवी, अनिता देवी, गीता देवी, उषा देवी, रेशमा कुमारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन