पीड़ितों को मिला नगद व खाद्यान्न

Updated at : 17 Nov 2013 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों को मिला नगद व खाद्यान्न

पीपराकोठीः पीपराकोठी गांव के दस अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच विधायक प्रमोद कुमार के हाथों सहायतार्थ राशि का वितरण किया गया. अंचल प्रशासन द्वारा प्रति परिवार को 42 सौ नगद एवं एक एक क्विंटल अनाज मुहैया कराया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, सीआई सुनील कुमार व अंचल कर्मियों के अलावा भाजपा के […]

विज्ञापन

पीपराकोठीः पीपराकोठी गांव के दस अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच विधायक प्रमोद कुमार के हाथों सहायतार्थ राशि का वितरण किया गया. अंचल प्रशासन द्वारा प्रति परिवार को 42 सौ नगद एवं एक एक क्विंटल अनाज मुहैया कराया गया.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, सीआई सुनील कुमार व अंचल कर्मियों के अलावा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौरसिया, दक्षिणी ढेकहां के मुखिया उपेन्द्र कुमार चौधरी, मनोरंजन सिंह, सुनिल गुप्ता, राम चन्द्र महतो उपस्थित थे. राशि प्राप्त करने वालों में पन्नालाल महतो, रामलखन महतो, छोटेलाल महतो, भोला महतो, शांति देवी, सुरेश महतो, विनोद महतो, श्रीमोदी महतो, बासदेव महतो, रामेश्वर महतो का नाम शामिल है.

इसके पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव व अम्बेदकर सेना के जिलाध्यक्ष रामजनम पासवान पिड़ित परिवारों से मिल कर सांत्वना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन